अवैध बिजली कटौती और रासायनिक खाद की समस्या को लेकर सरिया के किसान आंदोलन को बाध्य

सुवर्ण कुमार भोई

बरमकेला/सरिया तहसील के सैकड़ों आंचलिक किसान संघ आज वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के विधानसभा में अघोषित ,अवैध बिजली कटौती, लो वोल्टेज एवं खाद की कमी को लेकर आंदोलन का रुख आंदोलन कर तहसील कार्यालय का घेराव कर लिए हैं।

आंदोलन में किसानों का कहना है कि तीन दिन पहले जिला प्रशासन को उक्त जानकारी दी गई थी जिसका कोई कदम उठाया नहीं गया,महीनों से किसानों को रासायनिक खाद्य नहीं मिल पा रहा है जिससे खेती किसानी प्रभावित हो रहा है,खेती के लिए का अघोषित बिजली काटने के साथ लो वोल्टेज विद्युत देना फसल को मारने जैसा स्थिति बन रहा है।आंदोलन में स्थानीय सरिया पुलिस और किसानों के बीच धक्का मुक्की की खबर भी सामने आ रही है।इस तरह की स्थिति रही तो किसान सरकार के वायदे से गुमराह होने की बात कहते हुए कह रहे हैं कि*मोदी साय सरकार जो कहती वो करती है *को झूठा साबित कर रहे है। समय में हमारी मांगों को मान लिया जाए नहीं तो किसान यह आंदोलन जारी रखेगी।
जहां मौके पर मौजूद तहसीलदार कोमल साहू,विद्युत विभाग के अधिकारी सरिया पुलिस मौके पर रहते हुए किसानों को समय पर खाद पूर्ति करने और विद्युत कटौती को कम करने सहित लो वोल्टेज की कारण को दूर करने की बात कहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest