एस आर पब्लिक स्कूल लेंध्रा   में पहला वार्षिकोत्सव सम्पन्न

बरमकेला/ लेंध्रा डोंगरीपाली अंचल के प्रसिद्धी प्राप्त एस. आर. पब्लिक स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) लेन्ध्रा में प्रथम वार्षिकोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र जांगड़े एवं अध्यक्ष लखपति भोय जी सरपंच ग्राम पंचायत लेन्ध्रा के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया । उक्त कार्यक्रम में स्कूल के डारेक्टर नरेश पटेल एवं प्राचार्य डमरुधर साहू के साथ ही साथ श्रीमती बिलास तिहारुराम सारथी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, चक्रधर पटेल जी, मोहन पटेल जी सरपंच ग्राम पंचायत तरेकेला , उग्रसेन चौधरी प्राचार्य शा० उ०मा०वि० डोंगरी पाली, डोलामणी मालाकार व्याख्याता डोंगरीपाली, तरंग शर्मा जी प्राचार्य हाई स्कूल गौरडीह,हेमलता मालाकार ,संजय भोय . सुशांत भोई , रामलाल पटेल,अमि प्रकाश पटेल एवं अन्यान्य बहुतायत पालकगण अपनी गरिमामय उपस्थिति देकर कार्यक्रम को रोचक बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। छात्र छात्राओ द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रोचक प्रस्तुति से कार्यक्रम आनंददायी हो गया। सभी वक्ताओं द्वारा स्कूल की प्रशंसा करते हुए आगामी समय में नई ऊंचाईयों को छुने तथा बच्चों के शिक्षा के साथ ही साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेकर अपने एवं अपने स्कूल का नाम रोशन करने हेतु सतत् प्रयास करते हुए दो वर्ष की अल्प अवधि में इस विद्यालय द्वारा अपनी प्रसिद्धी अर्जित करना काबिले तारिफ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest