जुगेंद्र प्रसाद साहू केवल स्कूल के मास्टर नहीं एथलेटिक्स के भी मास्टर ब्लास्टर

सारंगढ़/मास्टर एथलेटिक्स में मध्यप्रदेश के जबलपुर में आयोजित 45 वां राष्ट्रीय
मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बरमकेला विकासखंड के प्राथमिक शाला चांटीपाली प्रधान पाठक जुगेंद्र प्रसाद साहू ने पुनः अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को साबित किए हैं।प्रधान पाठक जुगेंद्र साहू प्रसाद साहू ने इस प्रतियोगिता में कुल 4 पदक जीते है।जिनमें 2 रजत और2कांस्य पदक शामिल हैं।13 से 15 फरवरी तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के 21 राज्यों के धावकों ने भाग लिया था।
जुगेंद्र प्रसाद साहू ने अपने आयुवर्ग में छत्तीसगढ
का प्रतिनिधित्व करते हुए 200 मी में रजत पदक, 100मी कांस्य पदक ,30आयुवर्ग रिले रेस ,400×100 मीटर में रजत पदक ,35 आयुवर्ग रिले रेस 4×400 मीटर में कांस्य पदक प्राप्त किया।मेडल के साथ जब जुगेंद्र स्कूल पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।मा शा के प्रधान पाठक चुडामणी चौहान एवं स्टाफ एवं बच्चों ने लड्डू खिलाकर बधाई दिये और बच्चों ने आरती और तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया।
प्रधान पाठक चुडामणी चौहान ने उन्हे माला पहनाकर
और लड्डू खिलाकर बधाई दी । उन्होने कहा कि प्रधान पाठक जुगेंद्र साहू की यह उपलब्धि न केवल स्कूल बल्कि पूरे शिक्षा विभाग और राज्य के लिए गौरव की विषय है । जुगेंद्र साहू सिर्फ खुद नहीं दौड़ते, बल्कि अपने छात्रों को खेल एवं योगा की नियमित सुबह एवं शाम छात्रों एवं आसपास के युवा एवं बच्चों को सिखाते है।जुगेंद्र साहू बरमकेला ब्लॉक के ही नहीं बल्कि कोठीखोल अंचल वासियों के लिए बहुमुखी प्रतिभा के धनी के नाम से मशहूर हैं।उनकी इस उपलब्धि के लिए जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों से शुभकामना संदेश मिलना शुरू हो चुका है।



