अंगना में शिक्षा माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का भभ्य आयोजन रायगढ़ में संपन्न

रायगढ़/अंगना में शिक्षा अंतर्गत 2026 को राज्य शासन के आदेशानुसार सेंट टेरेसा कॉन्वेंट विद्यालय में अंगना में शिक्षा कार्यक्रम अंतर्गत माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमें जिले के सातों विकासखंड से 20-20 स्मार्ट माताओ एवं अंगना में शिक्षा के कोर ग्रुप का सम्मान किया गया|जिला शिक्षा अधिकारी के. वी. राव के मार्गदर्शन एवं जिला मिशन समन्वयक आलोक स्वर्णकार के दिशा निर्देशन में (APC) सहायक कार्यक्रम समन्वयक समग्र शिक्षा श्रीमती किरण मिश्रा की अध्यक्षता में अंगना में शिक्षा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक एवं शानदार तरीके से आयोजन संपन्न हुआ|

कार्यक्रम कि शुरुआत सभी अतिथियों की उपस्थिति में मां सरस्वती के पूजा -अर्चना के द्वारा हुई |इसके पश्चात मंचस्थ सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण द्वारा हुआ |
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह रहे, एवं विशेष अतिथि के रूप में सहायक कार्यक्रम समन्वय, समग्र शिक्षा भूपेंद्र पटेल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारिका प्रसाद पटेल, पुसौर विकासखंड से विकासखंड स्त्रोत समन्वयक शैलेंद्र मिश्रा, तमनार विकासखंड से विकासखंड स्त्रोत समन्वयक जयप्रकाश साहू, घरघोड़ा विकासखंड से विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मनोज प्रधान उपस्थित रहे |

अंगना में शिक्षा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रीमती किरण मिश्रा द्वारा अपने स्वागत उद्बोधन में सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया गया|अपने उद्बोधन में श्रीमती किरण मिश्रा के द्वारा यह बताया गया की महिलाओं के लिए खासकर स्मार्ट माता के लिए इस तरीके की कार्यक्रम का आयोजन भविष्य में आगे भी होता रहेगा जिससे उनमें कार्य करने की लगन एवं इच्छा जागृत होगी,वहीं द्वारिका प्रसाद पटेल ने भी अपने उद्बोधन में माताओं की भूमिका को महत्व देते हुए कई रोचक प्रेरक बातों को सामने रखे|
अंगना में शिक्षा कार्यक्रम की रूपरेखा राज्य स्तरीय रिसोर्स पर्सन श्रीमती ओम कुमारी पटेल के द्वारा दिया गया| शशि मोहन सिंह के द्वारा अपने उद्बोधन में स्मार्ट माता के लिए इस तरह के आयोजन की प्रशंसा की गई, उनके द्वारा पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण जानकारीयों को भी साझा किया गया, उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें अपने निर्णय पर अडिग रहकर ईमानदारी से कार्य करना चाहिए |

शशि मोहन सिंह के द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु हेलो सिस्टर टोल फ्री नंबर 9479170533 के विषय में भी बताया गया|इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह|एवं अन्य अतिथियों के द्वारा स्मार्ट माता एवं महिला शिक्षिकाओं के द्वारा बने हुए काउंटर का अवलोकन किया गया जिसमें गणितीय संक्रियाओं, भाषा ज्ञान, जादुई पिटारा, पुरातात्विक सामान, बाँस से बनी हुई वस्तुएँ, गोबर से बने हुए वस्तुओं का, छत्तीसगढ़ी के पारंपरिक आभूषणों अवलोकन किया गया जो इस कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण भी रहा|कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षिका एस आर जी ओम कुमारी पटेल ने सभी उपस्थित सहभागियों को कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य को बताते हुए शिक्षक जीवन व पालकों की कड़ी को लेकर महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए।इसी क्रम में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा स्मार्ट माता का सम्मान क्राउन, रिबन,प्रशस्ति पत्र,एवं रिटर्न गिफ्ट के द्वारा किया गया|कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्रीमती सुशीला साहू एवं भुवनेश्वरी मंथन के द्वारा किया गया|
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन घरघोड़ा विकासखंड से जयंती श्याम द्वारा किया गया|

