सेजेस डोंगरीपाली के छात्र छात्राओं को थाना भ्रमण कराया गया

सुवर्ण कुमार भोई / बरमकेला/जिला पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशानुसार थाना डोंगरीपाली के थाना प्रभारी भगवती प्रसाद कुर्रे ने अपनी टीम के साथ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय परिसर डोंगरीपाली में सभी छात्र छात्राओं को पुलिस की टीम ने छात्र छात्राओं को पुलिस से जुड़ाव,ज्ञानवर्धक टिप्स,पुलिस की कार्यविधि और कर्तव्यों को बताया गया।उसके पश्चात विद्यार्थियों को थाना परिसर भ्रमण कराया गया जहां विद्यार्थियों को विभिन्न पुलिस के क्रियाकलापों को बताते हुए निर्भीक निडर होने की सलाह दी गई,घटना दुर्घटना,आपदा जैसे विपरीत परिस्थितियों में छात्र की जिम्मेदारियों को बताया गया।इस अवसर में प्राचार्य उग्रसेन चौधरी,थाना प्रभारी भगवती प्रसाद कुर्रे की पुलिस टीम, डोलामणि मालाकार,हेमलता मालाकार,साधना सिंह,यशवंत सिंह टीचर स्टाफ,छात्र छात्राये मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest