डोंगरीपाली पुलिस ने गांजा तस्करों को अंजाम तक पहुंचाया

सारंगढ़ बिलाईगढ़/थाना डोंगरीपाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रदीप कुमार भेड़पाल , सेंद्री आवास मोहल्ला, थाना कोनी, जिला बिलासपुर
नवीन दास मानिकपुरी , हरियाली कृषि फार्म सेंद्री, थाना कोनी, जिला बिलासपुर,विनय कुमार अहीरवाल , टिकरापारा, थाना कोतवाली, बिलासपुर,मुकेश कुमार भोई , सेंद्री आवास मोहल्ला, थाना कोनी, जिला बिलासपुर,पवन कुमार भोई , चंदन नगर, जिला संबलपुर (उड़ीसा)के कब्जे से बिरनीपाली बैरियर के पास से कुल 5 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा, दो मोटरसाइकिल और छह मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी भगवती प्रसाद कुर्रे के नेतृत्व में सउनि कुंवर टोप्पो, प्रआर रामदयाल लकड़ा, आरक्षक किरण यादव, सुदर्शन राणा, रामजी सारथी, रविंद्र डनसेना, चक्रधर सिदार सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest