डोंगरीपाली दुर्गा पूजा महोत्सव पूजा आरती में सारंगढ़ विधायक हुई शामिल,पायल मांझी,सावित्री बरिहा की महिला कीर्तन ने धमाकेदार कीर्तन

सारंगढ़ बिलाईगढ़/सुवर्ण भोई/डोंगरीपाली की परंपरागत से चली आ रही दुर्गा पूजा का अष्टमी के दिन पूजा आरती प्रारंभ हुई,जहां सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े,ब्लॉक अध्यक्ष ताराचंद पटेल,विधायक प्रतिनिधि कन्हैया सारथी की टीम,स्थानीय भाजपा नेता सरपंच संघ के अध्यक्ष मोहन पटेल के साथ पूजा आरती में शामिल हुई,एवं क्षेत्र के जनता की खुशहाली का मंगल कामना किए।

उसके बाद राम लीला के रावण दरबार में विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने सभा को संबोधित करते हुए सभी अंचल वासियों को दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहे कि आपके आशीर्वाद से मै कामयाब रही और आप लोगों की सुख दुख में शामिल रहने की भरसक कोशिश करूंगी।जहां पूजा के यजमान और जमींदार पुष्पराज सिंह बरिहा ने सभी मंच पर पधारे जनप्रतिनिधियों का आभार प्रकट किए।

उसके बाद राम लीला कार्यक्रम आरम्भ हुआ,जहां रामायण का चरित्र चित्रण लोगों ने देखा।इस कार्यक्रम के बाद कीर्तन प्रेमियों के लिए केसरा टाल की महिला कीर्तन मंडली की गायिका पायल मांझी एवं कैलेंडा महिला कीर्तन मंडलि की सावित्री बरिहा कीर्तन का आरंभ हुआ।दोनों ही युवा कीर्तन गायिकाओ ने अपने कीर्तन गायिकी नृत्य से लोगों को भक्ति रस में समेट लिया।



