कोठीखोल डोंगरीपाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का भूमिपूजन वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने किया

बरमकेला/वनांचल क्षेत्र कोठीखोल के डोंगरीपाली में 95 लाख राशि का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन आज छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओ पी चौधरी ने किया।डोंगरीपाली स्वामी आत्मानंद स्कूल में एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी हेमलता मालाकार के राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेवकों और छात्र छात्राओं ने वित्तमंत्री का स्वागत एन एस एस तालियों से किया।जहां मंच में सरस्वती वंदना और स्वागत गीत पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुत भी किए।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय डोंगरीपाली परिसर में आयोजित कार्यक्रम के मंच में सभा को संबोधित करते हुए वित मंत्री ने कहा कि इस अंचल के लोगों की बहुचर्चित मांग कॉलेज की है आज इस मंच से घोषणा करता हूं कि इस अंचल में कॉलेज का निर्माण होगा,जो त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के बाद माननीय मुख्यमंत्री जी से चर्चा करके बजट में लाया जाएगा।
वित्तमंत्री ने पिछली भूपेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार अंतिम समय में बहुत सारे भूमिपूजन और घोषणाएं करती हुई जनता को ठगती रही,पूरी राज्य की खजाने को खाली करके चली गई,खुद भी सत्ता से हाथ धो बैठी।
हमने जो जो भी घोषणाएं की उसे पूरा करते आ रहे है।
इस अवसर में परियोजना अधिकारी हरिशंकर चौहान,जिला भाजपा सारंगढ़ के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल,वरिष्ठ नेता जगन्नाथ पाणिग्राही,वरिष्ठ भाजपा नेता जवाहर नायक,जिला पंचायत सदस्य विलास तिहारु सारथी,जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक,जिला पंचायत सदस्य अजय नायक, जनपद सदस्य मोहन पटेल, जनपद सदस्य पुष्पराज बरिहा,जनपद सदस्य बाबूलाल पटेल, लेंधरा भाजपा मंडल अध्यक्ष शारदा मालाकार,मंडी अध्यक्ष अशोक भोई,डोंगरीपाली सरपंच प्रतिनिधि उमेश प्रधान,चित्तबोध साहू,गजानंद गढ़तीया, जयरामपंडा ,नारायणसागर,शुभम साहू,अक्षय भोई,जपो पटेल,पिंटू पंडा,बबलू पंडा,सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ता,स्वास्थ्य विभाग,बरमकेला,डोंगरीपाली पुलिस,स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय डोंगरीपाली के समस्त शिक्षक,छात्र छात्राये एवं अंचल के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest