वेतन सरकार का और काम मन का,स्वास्थ्यकर्मियों को कारण बताओ नोटिस


बिलासपुर : जिले के एक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर और 7 कर्मचारीयों पर कार्रवाई की गई है। दरअसल बिलासपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र से आय दिन डॉक्टर और कर्मचारियों के नदारद रहने की शिकायत आ रही थी। इसे लेकर उन्हें शो कॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। अब कलेक्टर ने इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसका सही जवाब नहीं मिलने पर डॉक्टर सहित 7 कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य केंद्र में आए दिन डॉक्टरों और कर्मचारियों के नदारद रहने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समय रहते बीमारों को इलाज मिलना ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्देश्य है। लेकिन स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही करने से ऐसा नहीं होता। इसलिए इस मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है।
कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से नदारद रहने के लिए एक चिकित्सक और 7 कर्मचारियों के एक दिन की सैलरी काटने की कार्रवाई की है। इसके साथ ही उन्हें समय पर अस्पताल पहुंच कर मरीजों का इलाज करने की चेतावनी भी दी गई।



