डोंगरीपाली मंडल कांग्रेस का प्रथम बैठक बिंझवार भवन में संपन्न

बरमकेला/सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत कोठीखोल डोंगरीपाली मंडल का पहला आवश्यक बैठक बिंझवार सामुदायिक भवन में आयोजित हुआ।जहां सभी मंडल के सभी पदाधिकारी,सेक्टर,बूथ के कार्यकर्ता मौजूदगी में बैठक आरंभ हुआ।मंडल अध्यक्ष मनोरंजन भोई के अध्यक्षता में सभा के मूल बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया,पार्टी की मजबूती,आम जनता के बीच रहते हुए उनकी समस्याओं के साथ खड़े होकर सहयोग करना,पार्टी के विचारधाराओं को ध्यान में रहते हुए विपक्ष की भूमिका मजबूती से निभाना,नए सदस्यों को जोड़ना,किसानों की समस्या के साथ खड़े होना जैसे कई बातों को रखा गया।

जहां पुष्पराज सिंह बरिहा,संपत बरिहा,परमानंद बरिहा,सरपंच बसंत चौधरी,प्रफुल्ल महानंद,गोपाल बाघे,श्रीकांत बाजी ने अपने अपने विचार रखे और कहे कि हमें एकजुट होकर पार्टी के लिए और जनता के हित में कार्य करना है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोरंजन भोई,जमींदार पुष्पराज सिंह बरिहा,संपत बरिहा,परमानंद बरिहा,सरपंच बसंत चौधरी,प्रफुल्ल महानंद,गोपाल बाघे,श्रीकांत बाजी,चित्रसेन चौधरी,रघुवीर नायक,शेषदेव पंडा,हरेकृषन साहू,भास्कर भोई,उमेश प्रधान,केदार प्रधान,रूपसिंह नायक,महेश भोई,किशन चौहान,कुमरमणि भोई,गोरख दीप,फोटो लाल बंजारा, पुरन सोना,राहुल चौहान,सुखनंदन प्रधान,पवित्र कुमार बरिहा,पीतांबर चौहान,घनश्याम बारीक,जीतू साहू सहित कई कांग्रेसी बैठक में शामिल थे।



