कोलता समाज व्यापारी प्रकोष्ठ का प्रथम बैठक संभागीय भवन रायगढ़ में संपन्न

रायगढ़/कोलता समाज के व्यापारी प्रकोष्ठ का पहला बैठक रायगढ़ के मरीन ड्राइव कोलता समाज सामुदायिक भवन मे सम्पन्न हुआ।जहां कोलता समाज व्यापारिक प्रकोष्ठ के वरिष्ठ एवं प्रकोष्ठ के सदस्यों के बीच सरोज गुप्ता को प्रकोष्ठ का अध्यक्ष एवं घनश्याम प्रधान को सचिव बनाया गया।
बैठक में कई बिंदुओं के ऊपर निर्णय लिया गया।
सर्वप्रथम व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से समाज के समस्त आठों अंचलों के छोटे बड़े व्यापारी को जोड़कर एक ग्रुप बनाया जाए।जिसमे व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सरोज गुप्ता , व्यापारी प्रकोष्ठ सचिव घनश्याम प्रधान को बनाया गया ।
पुनः एक बैठक रखकर व्यापार मेला की तिथि एवं आय व्यय के बिंदुओं पर चर्चा करके निर्णय लिया जाएगा। संभागीय सभा रायगढ़ बृहद बैठक जिसमें समस्त प्रकोष्ठ एवं,आंचलिक पदाधिकारीयों की उपस्थिति सुनिश्चित होने के लिए आग्रह किया जाए। व्यापार मेला के संबंध में उक्त बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाए।
निर्णय लिया गया है कि समाज में व्यापार को प्रोत्साहन देने के लिए आगामी दिसंबर में व्यापारी संगोष्ठी किए जाने का निर्णय किया गया है।
व्यापार मेला का आयोजन 2025जनवरी में होगा ।समाज के बेरोजगार युवाओं को व्यापार में ध्यान और प्रोत्साहन करने के प्रयास से समाज के विकास में सहायक सिद्ध होगा । हमारा समाज व्यापारी वर्ग व्यापार में ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी इसके साथ निश्चित रूप से हमारा समाज को एकता और ताकत बनकर महत्वपूर्ण उद्देश्य के। साथ कार्ययोजना बना कर समाज को सक्रियता के साथ कार्य करेगी नई पीढ़ी को समाज में चल रहे व्यापारिक गतिविधियों को जानने का अवसर प्राप्त होगा |बैठक में सरोज गुप्ता , घनश्याम प्रधान , सुमन प्रधान , लोकेश गुप्ता ,जगदीश प्रधान भिखारीमाल , रासबिहारी खम्हारी ,जगदीश प्रधान ससकोबा , टिकेश्वर गुप्ता , तुलाराम साहा, मुकेश गुप्ता , टीकाराम प्रधान , सुधीर गुप्ता, कुंजबिहारी गुप्ता।प्रवक्ता घनश्याम प्रधान कोलतासमाज संभाग
रायगढ़ (छ ग) की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest