रासेयो सेजेस डोंगरीपाली का दिवा शिविर के लिए ग्राम गौरडीह पहुंची, किए कई महत्वपूर्ण जागरूकता के प्रयास

सारंगढ़ बिलाईगढ़(संपादक,वेब पोर्टल न्यूज)/बरमकेला विकासखंड अंतर्गत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय डोंगरीपाली का रासेयो एक दिवसीय दिवा शिविर ग्राम गौरडीह में आयोजित किया गया। जिसमें स्वयंसेवकों ने ग्राम भ्रमण एवं घर-घर जाकर जनगणना 2027 के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया।विदित हो कि राष्ट्रीय सेवा योजना वह सशक्त माध्यम है, जो सबसे पहले सामाजिक जन जागृति के लिए अपना कदम बढ़ाकार उपस्थिति दर्ज कराते चलती है। इन सबके लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिसमे दिवा शिविर एक प्रमुख पहल है।

शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय डोंगरीपाली का एक दिवसीय दिवा शिविर गोद ग्राम गौरडीह में आयोजित किया गया।

जिसमें रासेयो कार्यक्रम अधिकारी हेमलता मालाकार एवं सहयोगी साधना सिंह के नेतृत्व में ग्राम भ्रमण रैली में नारों के साथ स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर पूरे गांव में आगामी मई माह में आयोजित राष्ट्रीय जनगणना 2027 के तहत् अपने-अपने परिवार की जनगणना कराने की अपील कर बताया कि जनगणना हमारे देश के भविष्य के लिए कितना आवश्यक होता है? इसके माध्यम से नीतियो का निर्धारण कैसे संभव होता है? साथ ही स्वच्छता कार्य भी किये।वहीं द्वितीय सत्र में बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज में जमी नशे की जड़ के समाप्त करने के तरीके एवं नशा से दूर रहने तथा जनगणना 2027 के लिए अपेक्षित सहयोग करने की अपील की। इसी तारतम्य में कार्यक्रम को ग्राम पंचायत गोरडीह के सरपंच श्रीमती गुलापी बरिहा, रामप्यारे पटेल एवं संस्था के प्राचार्य उग्रसेन चैाधरी ने संबोधित तथा आभार ज्ञापन व्याख्यता डोलामणी मालाकार ने किया।

समस्त कार्यक्रम के दौरान स्कूल समिति डोंगरीपाली से नारायण सागर, तेजराम पटेल, ग्राम गौरडीह से शोभाचन्द चैाधरी, रामकुमार चैाधरी, सेजेस डोंगरीपाली से व्याख्याता जसवंत सिंह, सहायक शिक्षिका श्रीमती गणेशी भोय, कु.रीना प्रधान,संकुल शैक्षिक समन्वयक गौरडीह यू.एस. चैाधरी, प्रधानपाठक प्रा.शा.लेन्धरजोरी त्रिलोचन बरिहा, शिक्षक मा.शा.कोकबहाल विनोद कुमार बरिहा एवं भरत यादव एम.डी.एम. आपरेटर सहित अनेक पालकों तथा गणमान्य नागरिकों सहित रासेयो स्वयंसेवकों की सराहनीय उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest