विश्वकर्मा महोत्सव झिकिपाली मिशन चौक में कलश यात्रा के साथ भभ्य शुभारंभ

कलश यात्रा



डोंगरीपाली/बरमकेला/..हर साल की तरह इस साल भी मिशन चौक झिकिपाली में विश्वकर्मा महोत्सव का शुभारंभ हो चुका है।कलश यात्रा में कोठीखोल के हजारों महिलाएं ने हिस्सा लेकर भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद प्राप्त किए।

जहां कलश यात्रा में हजारों लोगों की सड़क सुविधा एवं सुरक्षा हेतु डोंगरीपाली पुलिस टीम मुस्तैद रही।
कलश यात्रा के बाद झिकिपाली महिला कीर्तन मंडली की गायिका लक्ष्मी(पद्मा) बरीहा और विष्णुपाली अभिडीह के कीर्तन गायक ने अपने कीर्तन मंडली के साथ सभी भक्तों को भजन कीर्तन सुनाकर भारी संख्या में भिड़ जुटाए।

महिला कीर्तन गायिका दीपांजलि दास,कुंती बेहरा टीहकिपाली


इस महोत्सव में मनोरंजन के लिए बंदला की महिला कीर्तन गायिका दीपांजलि दास और टिहकीपाली महिला कीर्तन गायिका कुंती बेहरा की कीर्तन, रुकु सुना मेलोडी,झूला और मीना बाजार आकर्षण का केंद्र होगा।



विश्वकर्मा महोत्सव को लेकर अंचल के सभी गांवों के ग्रामीण भारी उत्सुक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest