विष्णुपाली दुलोपाली पंचायत में गिरदावरी कार्य हेतु फसल का जायजा पटवारी के द्वारा लिया गया

बरमकेला/डोंगरीपाली/बरमकेला तहसील के कोठिखोल अंचल के पटवारी भवानी शंकर दास हल्का नंबर 22 ने दुलोपाली विष्णुपाली पंचायत में गिरदावरी कार्य हेतु किसानों के खेतों में लगी विभिन्न प्रकार के फसलों का जायजा लिया।

राजस्व विभाग के निर्देशों का पालन करते हुए आगामी खरीफ फसल में किसान के फसल जैसे धान,दलहन तिलहन, रागी कुदो कुटकी, मूंग उड़द जिसे राज्य सरकार समर्थन मूल्य पर सहकारी समिति के द्वारा खरीदती है,लगी हुई फसल के अनुसार पंजीयन होता है और पंजीयन के आधार पर शासन अपनी व्यवस्था सुनियोजित करती है।
इसी को देखते हुए राज्य के सभी सभी गांव पंचायत में पटवारी जाकर गिरदावरी का कार्य शुरू कर चुके है।इसके तुरंत बाद किसान पोर्टल में किसान अपने पंजीयन की जानकारी ले सकते हैं।उल्लेखनीय है कि राजस्व की टीम द्वारा किसानों के खेतों में जाकर गिरदावरी कार्य किया जा रहा है और किसानों के फसल की वास्तविक रकबे का खसरा एवं नक्शा से मिलान कर सत्यापन किया जा रहा है।



