अग्रसेन भवन बरमकेला में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा बरमकेला शाखा का विस्तार हुआ


बरमकेला/कुछ दिन पहले ही अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा बरमकेला का अध्यक्ष पद में सर्व सहमति से मोना मुकेश अग्रवाल का दायित्व दिया गया था। आज शाखा के सभी सदस्यों की उपस्थिति में कार्यकारणी का गठन किया गया और सभी पदाधिकारियों को अपने पद के दायित्व के लिए सम्पूर्ण निष्ठा से पालन करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यकारिणी का गठन इस तरह से है
अध्यक्ष मोना अग्रवाल
सचिव रेखा अग्रवाल
सह सचिव पायल अग्रवाल
कोषाध्यक्ष मनीषा अग्रवाल
उपकोषअध्यक्ष रितिका अग्रवाल
उपाध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, सीमा संजय अग्रवाल
स्वास्थ्य प्रकल्प प्रमुख किरण अजय अग्रवाल
बाल विकास प्रकल्प प्रमुख रीना रमेश अग्रवाल
पर्यावरण प्रकल्प प्रमुख विजया अग्रवाल
महिला सशक्तिकरण प्रकल्प प्रमुख सुधा तरुण अग्रवाल,
सांस्कृतिक प्रभारी नीलम ग्रुप
संरक्षका सरिता अग्रवाल, किरण अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, आशा अग्रवाल।



नवनियुक्त मोना अग्रवाल ने बताया की आज हमारी शाखा का कार्यकारिणी विस्तार पूर्ण हुआ है, आज सभी नए पदाधिकारियों का अपने अपने पद के लिए शपथ दिलाई गई। मैं सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहना चाहूंगी की हमे अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए मिलजुल सामाजिक कार्य जैसे स्वास्थ्य के क्षेत्र में, बाल विकास , महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संबधी, समय समय पर जागरूकता अभियान करना है।
इस कार्यक्रम में रेखा अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, कविता अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, सीमा अग्रवाल,रीना अग्रवाल, सुशीला अग्रवाल, विजय अग्रवाल, गुड्डी अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, भूमि अग्रवाल, अनामिका अग्रवाल, विमला अग्रवाल, मेघा अग्रवाल, ममता अग्रवाल इनकी उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest