पुसौर स्व सहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर



रायगढ़ (सुवर्ण कुमार भोई),रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मल्दा में भारतीय स्टेट बैंक शाखा पुसौर,सरिया, बरमकेला, कोड़ातराई द्वारा आयोजित एक दिवसीय बृहद स्व सहायता समूह शिविर में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल शामिल हुए जिनका बैंक प्रबंधन एवं महिला समूहों ने आत्मीय स्वागत किया।उन्होंने ग्रामीण अंचलों से आई स्व सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के अंतर्गत लोन स्वीकृत पत्र प्रदान किया इससे ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं में आत्मनिर्भरता आएगी एवं आमदनी के स्रोत भी बढ़ेंगे अपने संक्षिप्त उदबोधन में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने
कहा कि केन्द्र सरकार का लक्ष्य दीदीयों को
लखपति बनाना है इसके लिये लखपति दीदी
नाम से योजना लाया गया है जो महिलाओं को
सीधा सीधा लाभ मिल रहा है।


लखपति दीदी योजना से महिलाओं को सशक्त बनाने की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता मिलती है और वह अपना व्यवसाय और अपना काम कर सकती है। मोदी सरकार के द्वारा लॉन्च किए जाने के बाद इसे सभी राज्यों में लागू कर दिया गया है। यह योजना में केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाती है बल्कि उन्हें अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए भी प्रेरित करती है। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बनती है और तकनीकी कार्यों का प्रशिक्षण लेने में सक्षम होती है । शिविर में प्रमुख रूप से श्री नीरज प्रसाद जी स्टेट हेड महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश भारतीय स्टेट बैंक नेटवर्क 3 भोपाल से उपस्थित थे।

स्व सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं बन रही लखपति, केन्द्र सरकार का लक्ष्य दीदीयों को लखपति बनाना है इसके लिये लखपति दीदी नाम से योजना लाया गया है:विजय अग्रवाल

वहीं गोतमा के सरपंच आशीष कुमार गुप्ता मल्दा के सरपंच भी मंचासीन हुये।कार्यक्रम के बीच कुछ लोक रंजन एवंशिक्षाप्रद कार्यक्रमों का मंचन हुआ।उदबोधन के दौर में सक्रिय महिला समुह एवं विहान से जुड़े लोगों ने बैंक द्वारा वितरण किये जा रहे लोन व्यवस्था की तारीफ की वहींबैंक प्रबंधन के लोगों ने भी कहा कि महिला समूह ईमानदारी से लोन पटा रहे हैं इसलिये कोई खाता एनपीए नहीं है।

शिविर में35 महिला समूहों को एक करोड़ 5लाख रूपये का लोन वितरण हुआ है जो सभी नियमित रूप से चल रहे हैं और कोई खाता एनपीए नहीं हुआ है वहीं मल्दा में 4 ट्रेक्टरलोन भी दिया गया है जो कुल दो दिन में स्वीकृत कर लोन राशि वितरण किया गया और टोटल लोन राशि एक करोड 60लाख रूपये का हुआ।



