कोलता समाज का आंवला नवमी पूजा आयोजन,सामाजिक भवन में


रायगढ़/ आज रविवार आंवला पूजन का आयोजन कोलता समाज संभाग की भवन रायगढ़ में किया गया। जिसमें समाज के वरिष्ठजन माताएं बहने हजारों की संख्या में सम्मिलित हुए।
नारी सशक्तिकरण ने रायगढ़ शाखा की सभी महिलाएं रायगढ़ कोलता सामाजिक भवन में एकत्रित होकर कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष पर आंवला वृक्ष के नीचे कार्तिक पुराण भगवान विष्णु जी को अक्षत, पुष्प, चंदन आदि से पूजा अर्चना कर पीला धागा लपेटकर वृक्ष की परिक्रमा कर साथ में माँ रामचंडी वंदना अर्चना कर खीर पूरी सब्जी और मिष्ठान आदि का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया|


समाज के सभी प्रबुद्ध जन ,पुरुष, बच्चे एवं 500 से अधिक महिलाएं आंवला नवमी को श्रद्धा पूर्वक एवं हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया इसी के भाँति हर वर्ष आंवला नवमी को मनाने का प्रस्ताव रखा गया इन सभी में महिलाओं की एक जुटता अति सहरानीय रहा|
इस अवसर में
कोलता समाज संभाग संरक्षक रायगढ़- विष्णु सेवक गुप्ता
संभागीय प्रवक्ता -घनश्याम प्रधान
संभागीय महिला प्रतिनिधि -गीता गुप्ता
रायगढ़ आंचल अध्यक्ष – मनोरंजन नायक
रायगढ़ शाखा अध्यक्ष – खितिभूषण गुप्ता
उपाध्यक्ष – मनधर गुप्ता
सचिव – रासबिहारी खम्हारी
कोषाध्यक्ष – जादव गुप्ता
रामचंडी सेवा समिति अध्यक्ष- रवि प्रकाश गुप्ता
चंडी डोंगरी संयोजक सुधीर गुप्ता एवं सहसंयोजक सुमंत गुप्ता सहित समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।




