संभागीय कोलता समाज का कोठीखोल डोंगरीपाली अंचल का दौरा



बरमकेला/सुवर्ण भोई/कोलता समाज संभाग रायगढ के अंतर्गत कोतरलिया रोड में स्थित चंडी डोंगरी में मां रामचंडी मंदिर निर्माण अतिशीघ्र होना है, इस प्रायोजन एवं उद्देश्य को लेकर कोलता समाज संभाग रायगढ़ के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा संभागीय अध्यक्ष रथू लाल गुप्ता के अनुसार अंबाभौना ,कंठीपाली बरगढ़ तुरुंगा में मां वैष्णो देवी मंदिर दर्शन करते  हुए स्वामी नारायण पंडा जी से भेटवार्ता किए तथा मंदिर संचालन हेतु मार्गदर्शन एवं सुझाव लिए।
इसके बाद कोलता समाज के कोठीखोल अंचल का दौरा संभागीय महामंत्री टीकाराम प्रधान ,संभागीय कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता , संभागीय प्रवक्ता घनश्याम प्रधान , रामचंडी मंदिर सरिया संचालन समिति अध्यक्ष रघुनाथ प्रधान एवं सुधीर गुप्ता कोतरलिया समाज हित के लिए रायगढ़ संभाग पदाधिकारीयों द्वारा किया गया। जहां कोठीखोल अंचल संभाग के युवा प्रतिनिधि निराकार साहू , मीडिया प्रभारी सुवर्ण कुमार भोई ,भागीरथी भोई (अध्यक्ष) शाखा सभा डुमरपाली, श्याम सुंदर प्रधान(अध्यक्ष) विष्णुपाली,सत्यानंद भोई( अध्यक्ष)शाखा सभा जिरापाली(झाल) के साथ एक बैठक करते हुए अंचल के समस्या समाधान पर चर्चा हुआ,जहां शाखा सभा के पदाधिकारियों ने अपनी अपनी बात रखे,जिसे संभागीय टीम ने संभाग में चर्चा की बात कही। जहां चर्चा में समाज को एकता और मजबूत करने के लिए एक आंचलिक मीटिंग एक सप्ताह के अंदर रखने के लिए निर्णय लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest