कोलता समाज संभागीय बैठक मरीन ड्राइव के संभागीय भवन में संपन्न



रायगढ़/कोलता समाज संभाग रायगढ़ का समाज की विभिन्न गतिविधियों को लेकर संभागीय भवन में एक बैठक रखा गया।
बैठक में संभागीय अध्यक्ष रथू लाल गुप्ता की अध्यक्षता,संरक्षक विष्णु सेवक गुप्ता, रघुनाथ प्रधान,जगदीश प्रधान की विशिष्ट आतिथ्य में मां रामचंडी की पूजा अर्चना पश्चात सभा प्रारंभ हुआ।
सभा में महामंत्री टीकाराम प्रधान ने चर्चा की प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाले।

बैठक में शामिल हुए सभी आंचलिक पदाधिकारियों को त्रैमासिक कार्यों की रिपोर्ट कार्ड व समस्याओं को सभा में रखने की बात अध्यक्ष रथू लाल गुप्ता ने कहा।

बैठक का मुख्य एजेंडा सामाजिक जनगणना (जन सांख्यिकी) 2024 पर विचार ,
वार्षिक कार्ययोजना पर विचार ,
विभिन्न प्रकोष्ठों के विस्तार एवं कार्यक्रमों पर विचार
अध्यक्ष की अनुमति से सदस्यों द्वारा रखे गए अन्य विषयों पर विचार किया गया।
सभा के पूर्व न्यायिक प्रकोष्ठ की बैठक में आवश्यक चर्चा भी किया गया।

सभा में संभागीय अध्यक्ष रथू लाल गुप्ता,संरक्षकों में विष्णु सेवक गुप्ता,रघुनाथ प्रधान,रामचंडी सेवा समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश गुप्ता,मुरलीधर प्रधान,जगदीश गुप्ता, मनधर गुप्ता,कांति कुमार गुप्ता प्रांतीय कार्यकारिणी युवा प्रकोष्ठ,टीकाराम प्रधान महामंत्री, रास बिहारी खम्हारी,विशेश्वर भोई तमनार,बोधराम भोई घरघोड़ा,महेश गुप्ता संभागीय कोषाध्यक्ष,घनश्याम प्रधान संभागीय प्रवक्ता,जादव गुप्ता,राजेंद्र खम्हारी, खितेश्वर  गुप्ता,सुधीर गुप्ता,प्रेम सुमन गुप्ता,मुकेश गुप्ता पदमन गुप्ता, नीलाकार साहू संभागीय युवा प्रकोष्ठ,दामोदर प्रधान कोठीखोल,शेष चरण गुप्त,दशरथ गुप्ता,सुवर्ण कुमार भोई (संभागीय मीडिया प्रभारी) सहित प्रांतीय,संभागीय,आंचलिक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest