रायगढ़ को हवाई सेवा से जोड़ने के सपने दिखाने वाले बीजेपी की खेल को समझना मुश्किल

रायगढ़/ हवाई सेवा से रायगढ़ को जोड़ने के नेता जी के बड़े–बड़े दावों की पोल इस साल भी खुल गई। वहीं प्रदेश में अंबिकापुर में प्लेन आज ट्रायल रन के लिए उतारा गया। रायगढ़ को हवाई सेवा से जोड़ने की मांग केवल हवा–हवाई ही बनकर रह गई है।
रायगढ़ जिला को हवाई सेवा से जोड़ने का सपना पूर्व की बीजेपी रमन सरकार ने दिखाया था लेकिन 20 साल बाद भी यह सपना सिर्फ सपना ही बनकर रह गया है। रमन सरकार के पहले कार्यकाल से रायगढ़ को हवाई सेवा से जोड़ने का सिर्फ वादा किया जाता रहा और अब जबकि छग में फिर से बीजेपी सरकार बन चुकी है, बावजूद इसके इस सपने को साकार करने कोई पहल नेताजी नहीं कर रहे हैं। इधर रायगढ़ की मांग तो पूरी नहीं हुई लेकिन अंबिकापुर को बिना मांगे ही यह सेवा दे दी गई है। रायगढ़ की मांग लम्बे समय से हवाई सेवा को लेकर केवल वादों में चल रही है, ऐसे में आज अंबिकापुर के दरिमा एरोड्रम पर एलायंस एयर का 72 सीटर प्लेन आज ट्रायल के लिए उतर भी गया।
बजट में रायगढ़ को नहीं मिली सेवा
प्रदेश की बीजेपी सरकार के पहले बजट में अंबिकापुर के दरिमा में एयरपोर्ट विकसित करने बजट का प्रावधान किया गया, जबकि पूरे बजट में रायगढ़ की हवाई सेवा का नाम तक नहीं था। चुनाव से पहले रायगढ़ वालों को हवाई सेवा के वादे का अब क्या हुआ? अंबिकापुर को तो उसका हक मिल गया, रायगढ़ वाले फिर से ठग दिए गए।
सुवर्ण कुमार भोई
बरमकेला





