स्वैच्छिक रक्तदान शिविर बरमकेला में संपन्न हुआ




सारंगढ़/बरमकेला। ब्लड डोनर्स ग्रुप बरमकेला एवं टीचर्स एसोसिएशन सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के तत्वाधान में रायगढ़ ब्लड सेंटर के माध्यम से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का 14 जून को व्यवस्थित और भव्य आयोजन हुआ। जिले के छ.गा. टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डोलामणि मालाकार, देवम प्रकाश पटेल, व्यवस्थापक ब्लड डोनर्स ग्रुप रमेश पटेल ने रक्तदान जीवन दान के संकल्प को पूरा करते हुए अपने एसोसियन टीचर्स ग्रुप के बहुसंख्यक साथियों द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाया । इस महत्वपूर्ण अवसर पर अनेक क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता, कर्मचारीगण, शिक्षकगण सम्मिलित हुए ,जिसमें जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विलास सारथी, श्रीमती अभिलाषा नायक, श्रीमती सहोदरा सीदार, मनोहर नायक नगर पंचायत अध्यक्ष बरमकेला, सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, मनोहर पटेल मंडल अध्यक्ष, श्रीमती शारदा शोभाचंद मालाकार,समाजसेवी रतन शर्मा, चेंबर ऑफ कॉमर्स मुकेश अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष ,ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर अवधेश पाणिग्राही, पत्रकार मोहन नायक, सुनील शर्मा, बंटी साहू, एसोसियन के शिक्षक भागीरथी मलिक (प्रवक्ता), मीडिया प्रभारी वेदराम पटेल, जिला सचिव विद्यानंद पांडे, बुद्धदेव मिश्रा,हीरालाल पटेल, हेमचंद गड़तीया, व्याख्याता कमल किशोर पटेल, भारत यादव, श्रीमती हेमलता मालाकार, श्रीमती रानू मालाकार, श्रीमती चंचला पटेल, श्रीमती सुनीता यादव, श्रीमती नीलिमा नायक, श्रीमती उमा पटेल, मानव अधिकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य कीर्तन सूपकार विशेष रूप से उपस्थित रहे । क्षेत्र के सक्रिय पत्रकार दैनिक उज्जवल संवाददाता स्वर्ण कुमार भोई,एवं शोभादास मानिकपुरी ने उपस्थित होकर प्रचार प्रसार के साथ सबका उत्साहवर्धन किया। वहीं पत्रकार स्वर्ण कुमार भोई ने अपना 12 वा रक्तदान इस शिविर में करते हुए खुशी जाहिर किए।मेडिकल टीम रायगढ़ ब्लड बैंक से संचालक पंकज कश्यप और प्रदीप पांडेय के साथ वर्षा यादव, संजय बरेठ, दिनेश गुप्ता, आकाश कंवर, विवेक भारती, संपत दास, नयन महंत का विशेष योगदान रहा। उल्लेखनीय हो कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 14 जून को ब्लड ग्रुप सिस्टम खोज करनेवाले नोबल पुरस्कार प्राप्त कार्ल लैंडस्टनर के जन्मदिवस को विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है । विश्व रक्तदाता दिवस पर छत्तीसगढ़ का पश्चिमांचल बरमकेला में बढ़चढकर रक्तदाताओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर समस्त 150 से भी अधिक रक्त दाताओं को प्रमाणपत्र के साथ हेलमेट भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर संजीवनी नर्सिंग होम रायगढ़ ब्लड बैंक संचालक पंकज कश्यप ने कहा कि वास्तव में सबसे बड़ा दान रक्तदान है, रक्तदान दान का अर्थ है जीवन बचाना । कार्यक्रम की सफलता के लिए आचार्य कीर्तन सूपकार ने आयोजन समिति, टीचर्स एसोसिएशन , समस्त सहयोगियों और रक्तदाताओं को धन्यवाद और शुभकामनाएं दी ।



