सेमरा प्राथमिक विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव*एक नई उड़ान*

सुवर्ण कुमार भोई (संपादक)
नमन टुडे न्यूज/ रायगढ़/पुसौर/शिक्षा विभाग व शासन के निर्देशानुसार प्राथमिक शाला सेमरा में नव प्रवेशी छात्र छात्राओं का भव्य स्वागत हुआ।शाला प्रवेश उत्सव का उद्देश्य होता है शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारना है और शत-प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में नामांकन करना है।

विद्यालय के प्रधान पाठक हरिशंकर सिदार,शिक्षिका आरती साहू ओम कुमारी के नेतृत्व व शाला प्रबंधन समिति गणमान्य लोगों की उपस्थिति में नव प्रवेशी बच्चों को साल में सीखने सिखाने हेतु घर के परिवेश अनुसार खेल-खेल में शिक्षा, प्रिंट रिच वातावरण, भाई मुक्त होकर सीखने की गतिविधि में भाग लेने जैसे कार्यों पर ध्यान दिया गया।प्रधान पाठक हरिशंकर सिदार शिक्षिका आरती साहू व ओमकुमारी पटेल द्वारा बच्चों को पद चिन्ह, सुंदर तितली,चंदन तिलक, पुष्प गुच्छ देकर फीता काटकर शाला प्रवेश कराया गया ।

कार्यक्रम में नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को एक पेड़ माँ के नाम से पेड़ देकर वृक्षारोपण का कार्य विद्यालय परिसर में कर जीवंत किया गया। शाला प्रवेश को लेकर जहां बालक बालिकाएं प्रसन्न मुद्रा में अति उत्साही दिखे।आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सेमरा के सरपंच सरस्वती गुलाब डनसेना ,शाला विकास समिति के अध्यक्ष सेत

कुमार पटेल,प्रधान पाठक हरिशंकर सिदार,शिक्षिका आरती साहू,शिक्षिका ओम कुमारी पटेल,शकुंतला मालाकार,शकुंतला यादव,शांति सारथी सहित पालक ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest