मीडिया की अधिकारो को कुचलने की आदेश पत्र को स्वास्थ्य मंत्री ने तत्काल प्रभाव से रोकने की घोषणा

रायपुर/छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में मीडिया के प्रबंधन के लिए जारी किए निर्देशों को तत्काल प्रभाव से रोकने की घोषणा की है।

यह निर्णय मीडिया की अहम भूमिका और स्वास्थ्य क्षेत्र में पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा,”मीडिया का सम्मान हमारे नजरों में सदैव से रहा है। फिलहाल मीडिया प्रबंधन के लिए जारी दिशा निर्देशों पर रोक लगा रहा हूं। किसी भी प्रकार का निर्णय सभी मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करने के उपरांत ही करेंगे।

गौरतलब है कि 13 जून को छत्तीसगढ़ की साय सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने एक नया आदेश जारी किया है। इसमें सरकारी अस्पतालों में मीडिया के कवरेज पर पाबंदी लगाई गई।अस्पताल में आकर रिपोर्टिंग करने के लिये अजीबो-गरीब नियम बनाने गये । स्वासथ्य विभाग के इस तुगलकी फरमान ने पत्रकारों में भारी आक्रोश है।

इसे लेकर आज रायपुर प्रेस क्लब के बैनर तले पत्रकारों ने बेडकर प्रतिमा क्लेक्ट्रेट के पास जमकर विरोध जताया। आदेश की प्रतियां जलाई गईं। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से इसे वापस लेने की मांग की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest