युवा नेता शुभम साहू के सुपुत्र निशांत साहू के जन्मदिन में शामिल हुए जनप्रतिनिधि

सुवर्ण कुमार भोई/बरमकेला/सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत डोंगरीपाली के युवा नेता शुभम साहू के सुपुत्र निशांत साहू का प्रथम जन्मोत्सव पर अंचल के जनप्रतिनिधि,पत्रकार व गणमान्य व्यक्तियों सहित पारिवारिक सदस्यों की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया।जहां शुभम ज्योति अपने प्रथम पुत्ररत्न की प्राप्ति में निशांत साहू के प्रथम जन्मोत्सव को लेकर परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद,भेंट से नन्हा निशांत बेहद गदगद नजर आया।जन्मोत्सव में शामिल ग्राम पंचायत के सरपंच बसंत चौधरी ने कहा कि हिंदू धर्म की संस्कार में शामिल यह उत्सव परिवार व समाज में एक खुशी का वातावरण बना हुआ होता है। वहीं परिवार के जेत राम साहू ने कहा कि यह उत्सव सामाजिक रस्म ही नहीं भेंट वार्ता का एक माध्यम भी बन जाता है जहां सगे संबंधियों के साथ पास पड़ोस के लोगों के बीच एक मधुर संबंध बनाए रखने वाला उत्सव के रूप में देखा जाता है।दैनिक उज्ज्वल बरमकेला के संवाददाता स्वर्ण कुमार भोई निशांत को शुभकामनाएं देते हुए कहे कि जन्मोत्सव, व्यक्ति के जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ का प्रतिनिधित्व करता है। यह एक अवसर है जब व्यक्ति अपने जीवन और उपलब्धियों का जश्न मनाता है और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest