सेमरा विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया गया

रायगढ़/पुसौर विकासखंड के सेमरा विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं बच्चों के द्वारा योगाभ्यास किया गया वहीं समस्त शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों को योग करने के बहुत सारे फायदे बताए गए एवं प्रतिंदिन योग करने के लिए प्रेरित किया गया वहीं स्कूल की प्रधान पाठक ने बच्चों को बताया कि योग करने से शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास भी होता है योग को प्रतिदिन अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिए वहीं शिक्षिका ओम कुमारी पटेल ने बच्चों से कहा कि शारीरिक व्यायाम के अभ्यास से कहीं अधिक, योग व्यक्तिगत आत्म या चेतना का अनंत सार्वभौमिक चेतना या आत्मा के साथ एक साथ आना है योग मन की प्रकृति की जांच करने की एक विधि है, जो अभ्यास और प्रत्यक्ष अनुभव पर जोर देती है योग शरीर, मन और आत्मा के विकास के लिए एक सामंजस्यपूर्ण प्रणाली पर आधारित एक प्राचीन कला है शिक्षिका आरती साहू ने कहा कि योग सार्वभौमिक चेतना के साथ व्यक्तिगत चेतना के मिलन का भी प्रतीक है, जो मन और शरीर, मानव और प्रकृति के बीच एक पूर्ण सामंजस्य का संकेत देता है।
वही समस्त शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों को बहुत से योग कराया गया इस अवसर में स्कूल शाला प्रबंधन समिति,जनप्रतिनिधि,प्रधानपाठक,शिक्षक, रसोईया,स्वीपर सहित छात्र छात्राओं की उपस्थित रही।



