नया रिसोरा में सात दिवसीय अखंड नामयज्ञ का समापन

बरमकेला/सुवर्ण कुमार भोई/सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत नया रिसोरा में सात दिवसीय अखंड नाम यज्ञ जगन्नाथ मंदिर परिसर में संपन्न हुआ।गांव के गौंटिया चंदन सुधीर प्रधान की अगुआई में सात दिवस तक नए बस्ती के समस्त नागरिकों की योगदान से यज्ञ का समापन हुआ।जिसमें जे जे राम सीता राम राधे श्याम सीताराम का महामंत्र जाप गांव के भक्त श्रद्धालुओं ने विधि विधान से करते हुए आस पास के कीर्तन मंडलियों की आगमन से संपन्न हुआ।

जहां कंचनपुर,नवापारा(पुसौर)की कीर्तन मंडलियों ने महामंत्र का कीर्तन करते हुए रात्रि कालीन कीर्तन बैठकी का आयोजन हुआ,भजन कीर्तन के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने रसपान किया।
अखंड नामयज्ञ एक सतत और अटूट धार्मिक या आध्यात्मिक कर्म जिसका लक्ष्य सभी प्राणियों के कल्याण के लिए निःस्वार्थ सेवा करना है. ‘यज्ञ’ का अर्थ त्याग, समर्पण, दान और शुभ कर्म है, जो व्यक्तिगत लाभ की इच्छा के बिना किया जाता है।नया रिसोरा में अखंड नामयज्ञ सौ सालों से भी अधिक समय से निरंतर चलता आ रहा धार्मिक अनुष्ठान है,जो कि परंपरागत तरीके से गौंटिया परिवार और समस्त ग्राम वासियों द्वारा विधि विधान से किया जा रहा है।



