कोलता समाज नुआखाई बंधु मिलन पुसौर में आयोजित,ब्रजेश गुप्ता का ओजस्वी संबोधन



रायगढ़,पुसौर/सुवर्ण कुमार भोई /रायगढ़ जिले के पुसौर में कोलता समाज का नुआखाई भेंटघाट सम्मेलन आयोजित किया गया।जिनमें संभाग के सभी अंचलों,शाखा सभाओं सहित जातीय बंधुओं का आगमन हुआ था।कार्यक्रम की शुरुआत इष्ट देवी रणेश्वर राम चंडी मां की पूजा आरती के बाद कार्यक्रम प्रारंभ की गई।इसके कार्यक्रम में हजारों संख्या में लोग शामिल हुए। इस सम्मेलन में रायगढ़ संभाग के हर ब्लॉक से प्रतिनिधित्व हुआ और संभागीय,आंचलिक,शाखा सभा के पदाधिकारियों ने संबोधन किया।

महिला प्रकोष्ठ के सुरेंद्री गुप्ता,गीता गुप्ता गुप्ता ने आने वाले समय में आंवला तल वृहद रूप से सामाजिक महिलाएं मनाने का निर्णय लिए है जो कि भभ्य रूप से आयोजन होगा की बात अपने संबोधन में कहे।

पूर्व संभागीय अध्यक्ष और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य ब्रजेश गुप्ता ने समाज की कई परंपरागत कुरीतियों,रूढ़िवादी कार्यों पर प्रकाश डाले तो सामाजिक बंधुओं ने तालियों से विचारों का स्वागत किया।
वही सभा के संबोधन में कर्मचारी प्रकोष्ठ के निर्मल प्रधान कर्मचारी प्रकोष्ठ के मूल उद्देश्यों को याद दिलाते हुए वर्तमान चुनौतियों को साझा करने का बेबाकी से बात रखने का प्रयास किए।दरअसल, पिछले बारह वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस भेंटघाट सम्मेलन में समाज की गतिविधियों, नियमावली और समाज के विकास को लेकर संभागीय अध्यक्ष रत्थु गुप्ता सहित पदाधिकारियों द्वारा विचार साझा किए गए। पंचमी के दिन नवा खाने और नुआखाई पर्व पर ईष्ट गुरुजनों व परिवारजनों को प्रणाम करने की परंपरा को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।

सम्मेलन की खास बात ये रही कि समाज के वरिष्ठ बुजुर्गों का सम्मान किया गया। साथ ही कोलता समाज के डॉक्टर, सरपंच, पंच, बीडीसी सदस्य,समाजसेवियों को भी सम्मानित किए।वही सामाजिक मीडिया प्रभारी दशरथ गुप्ता,शेष चरण प्रधान को सामाजिक प्रचार प्रसार में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।मंच संचालन मुरलीधर गुप्ता, दुरेंद्र नायक,गुलशन खम्हारी ने और आभार व्यक्त मुरलीधर प्रधान ने किया।



