उ.मा.वि. भेड़वन में रजत जयंती के साथ बाल दिवस समारोह

सारंगढ़ बिलाईगढ़(सुवर्ण कुमार भोई/संपादक)//

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भेडवन विकासखंड सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर 2025 को चाचा नेहरू की 136वीं जयंती के अवसर पर शालेय परिवार द्वारा छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव सह बाल दिवस का भव्य आयोजन हुआ |

सर्वप्रथम विद्यालय प्रांगण में आगंतुक अतिथि शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष रजनी चोख लाल पटेल एवं ग्राम पंचायत भेड़वन के सरपंच हेमा जीवन साहू एवं उपसरपंच अन्य उपस्थित गणमान्य नागरिकों शाला के प्राचार्य शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति में छत्तीसगढ़ महतारी एवं चाचा नेहरू के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ अतिथियों का स्वागत तिलक पुष्प गुच्छ से किया गया |

इस अवसर पर शाला के प्राचार्य एस.आर.लहरे द्वारा वर्ष भर के शालेय गतिविधि एवं उपलब्धि पर प्रकाश डाला गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आनंद मेला,विभिन्न मॉडलों की भब्य प्रदर्शनी लगाई गई थी, आनंद मेला मे छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों की दुकान लगाई गई थी

आगंतुक अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा खरीद खरीद कर व्यंजनों का आनंद उठाया गया। प्रदर्शनी में आदर्श ग्राम, प्रधानमंत्री आवास योजना. पारंपरिक किसान के हल बैलगाड़ी एवं छत्तीसगढ़ के जनजाति गौरव वीर नारायण सिंह बिरसा मुंडा मिनीमाता आदि का मॉडल लगाया गया था जो कार्यक्रम में बहुत अधिक लोगों द्वारा सराहा गया।

छात्र-छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ी में, सुआ,करमा, रावत,नाचा, पंथीनृत्य, जनौला, भोजली, गौरा गौरी, आदि की जीवन प्रस्तुति दी गई| बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने जन समुदाय का मनमोह लिया |छत्तीसगढ़ रजत जयंती एवं बाल मेला के अवसर पर शाला प्रबंधसमिति अध्यक्ष श्री मति रजनी चोख लाल पटेल एवं सरपंच ग्राम पंचायत भेड़वन श्री मति हेमा जीवन साहू द्वारा सभा को प्रेरक सबोंधन दिया गया एवं छात्र-छात्राओं को उनके प्रदर्शन पर पुरस्कार प्रदान किए गए एवं बाल दिवस की शुभकामनाये दी|
स्काउट गाइड के तृतीय सोपान पूर्ण किए छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया | राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी 17.वर्ष खेल में गोल्ड मेडल विजेता पवन कुमार कर्ष एवं उनके (कोच ) मनोहर सिंह पैकरा जी को सम्मानित किया गया | सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती चम्पा सारस्वत एवं पुनराम सरस्वत का मार्गदर्शन विशेष सरहनीय रहा | स्काउट गाइड रोवर रेंजर के प्रभारी भगवान प्रसाद बसंत द्वारा बच्चों को दिए जा रहे गाइडेंस एवं मार्गदर्शन एक मिसाल एवं उपयोगी साबित हो रहा है इस भव्य कार्यक्रम का सफल संचालन बी.डी.मिश्रा व्याख्याता इतिहास ने किया | इस कार्यक्रम में विद्यालय द्वारा दी गई प्रस्तुति इस अंचल के लिए एक मिसाल रहा | अपार दर्शकों की अपार भीड़ में कार्यक्रम की बढ़-चढ़कर प्रशंसा की इनकी उपस्थिति विशेष सराहनीय रही | योगेश बघेल चमेली कुर्रे शारदा लहरे सतरूपा वसंत, मीरा, पूर्व माध्यमिक शाला रामचरण महिलाने प्रधान पाठक एवं संपूर्ण सालेय परिवार शा.उ.मा.वि.भेड़वन का योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest