केन्द्रीकृत परीक्षा व्यवस्था को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने ली अशासकीय शालाओं की समीक्षा बैठक

रायगढ़/ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.के.वी.राव ने अशासकीय शालाओं के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक सेंट जेवियर स्कूल, बोईरदादर में ली। बैठक में छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग रायपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा पांचवीं एवं आठवीं की केन्द्रीकृत वार्षिक परीक्षा के आयोजन एवं उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन संबंधी जारी दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहां कि कक्षा पांचवीं एवं आठवीं की केन्द्रीकृत परीक्षा में राज्य के समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों के विद्यार्थियों की सहभागिता अनिवार्य होगी। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार कक्षा पांचवीं की परीक्षा 16 से 25 मार्च तक तथा कक्षा आठवीं की परीक्षा 17 मार्च से 6 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा संचालन की संपूर्ण जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है।

बैठक में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा: बैठक में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए इस वर्ष जिले के लिए कक्षा 10वीं में 85 प्रतिशत तथा कक्षा 12वीं में 90 प्रतिशत परिणाम का लक्ष्य निर्धारित किया गया। प्री-बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त छात्रों के लिए विशेष मेंटर नियुक्त कर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को मेरिट सूची में शामिल करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर परीक्षा नोडल अधिकारी भुवनेश्वर पटेल, शाखा प्रभारी लोकेश गुप्ता, सेंट जेवियर स्कूल के प्राचार्य सहित जिले के अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रबंधक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest