टी एस बाबा का बरमकेला अंचल में दौरा,कार्यकर्ता पास पाकर खुशी जाहिर किए

सारंगढ़-बिलाईगढ़// छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव का दो दिवसीय जिला दौरा राजनीतिक रूप से खासा चर्चा में रहा। दौरे की शुरुआत सरिया से हुई, जहां अटल चौक पर ब्लॉक कांग्रेस सरिया के अध्यक्ष उग्रसेन साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशे, नगाड़े और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग स्वागत के लिए उमड़े।सरिया से आगे बढ़ते हुए काफिला बरपाली पहुंचा, जहां चौहान समाज ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। समाज के लोगों ने फूल-मालाओं के साथ अभिनंदन करते हुए क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। इस दौरान स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।बरमकेला पहुंचने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। यहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी और स्वागत के साथ अपने नेता के प्रति समर्थन जताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला, जिससे माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंगा नजर आया।

इस मौके पर सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे, पूर्व विधायक प्रकाश नायक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद सिंहदेव बरमकेला से सारंगढ़ के लिए रवाना हुए। दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा देखने को मिली, वहीं इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest