कोलता समाज संभाग रायगढ़ के अध्यक्ष बने रत्थु गुप्ता

रायगढ़/कोलता समाज के गठन प्रक्रिया में शाखा सभा,आंचलिक सभा के गठन के बाद संभागीय चुनाव की बारी था जिसके लिए कोलता समाज सामुदायिक भवन बेलादुला रायगढ़ में संभागीय निर्वाचन का आयोजन हुआ, इस संभागीय कार्यकारणी चुनाव में रायगढ़ जिले एवम सारंगढ़ जिले के 8 आंचलिक सभा व शाखा सभाओं के चयनित सामाजिक प्रतिनिधियों ने इस चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया ।

श्री रथुलाल गुप्ता एवम तुलाराम साहा संभागीय अध्यक्ष के लिए दो नाम सामने आने के बाद आठों आंचलिक अध्यक्ष द्वारा दोनो प्रत्याशियों के बीच आपसी रजामंदी के साथ श्री रत्थूलाल गुप्ता को संभागीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया वही तुलाराम साहा को उपाध्यक्ष के पद पर चयनित किया गया ।टिकेश्वर गुप्ता, चरखापारा सचिव , महेश गुप्ता ,सूपा कोषाध्यक्ष , कन्हैया गुप्ता ,तुमिडीही सह सचिव ,टीकाराम प्रधान ,महापल्ली महामंत्री निर्वाचित किए गए। महिला प्रतिनिधि में श्रीमती गीता गुप्ता रायगढ़ और श्रीमती सुरेंदी गुप्ता पुसौर मनोनित किए गए ।युवा प्रकोष्ठ से निराकार साहू लेंधरजोरी सर्वसम्मति से चयनित किए गए है ।

चुनाव परिणाम आने के बाद उपस्थित समाज के प्रतिनिधियों ने करतल ध्वनि एवम जय रामचंडी के नारे से समूचा भवन गूंज उठा ।सभी ने नव नियुक्त अध्यक्ष व कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाज के सम्पूर्ण उत्थान करने भरोसा जताया ।इस अवसर पर रत्थुलाल गुप्ता ने उपस्थित समाज एवम मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जिले के सबसे बड़े समाज कोलता समाज के संभागीय अध्यक्ष का पद मुझे सौंपा गया है ,मैं पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ समाज के विकाश के लिए कार्य करूंगा और समाज ने जो विश्वास उस पर जताया है उस भरोसे को टूटने नहीं दूंगा ।

इस संभागीय चुनाव में 500 से अधिक सदस्यों ने हिस्सा लिया जो रायगढ़ अंचल ,पुसौर अंचल ,सरिया अंचल ,तमनार अंचल ,घरघोडा अंचल ,लैलूंगा अंचल, कोठीखोल अंचल और धरमजयगढ़ अंचल के सम्मानित सामाजिक पदाधिकारी एवं मीडिया से शेषचरण गुप्ता,स्वर्ण कुमार भोई की मौजूदगी भी रही । चुनाव मुख्यनिर्वाचन अधिकारी कोलता समाज श्री जगदीश प्रधान और श्री चंद्रशेखर भोई जी की महती भूमिका रही जिन्होंने शांति और भाईचारे के साथ निर्विघ्न चुनाव सम्पन्न कराया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest