कोलता समाज संभाग रायगढ़ के नवनिर्वाचित सदस्यो का सपथ ग्रहण व नुआ खाई भेंटवार्ता पुसौर में आयोजित



रायगढ़..रायगढ़ संभाग में कोलता समाज अन्य समाज की तुलना में सबसे अधिक 40हजार की संख्या में निवासरत है। कोलता समाज संभागीय संगठन का निर्विरोध निर्वाचित हुए सभी सदस्यो का आज पुसौर के मंडी परिसर में शपथ ग्रहण और नुआ खाई मिलन समारोह हुआ जहां 15 हजार से अधिक समाज के लोगों ने अपनी उपस्थिति दी।


समाज के पुजारी ने श्री श्री रणेस्वर रामचंडी की पूजा अर्चना के बाद सभा के मुख्य अतिथि द्वारा नवनिर्वाचित संभाग अध्यक्ष रथ्थू गुप्ता सहित सभी सदस्यों का मां रामचंडी के समक्ष सपथ ग्रहण किया गया। मुख्य अतिथि ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे समाज में नारी की भागीदारी महत्वपूर्ण है,जहा गीता गुप्ता,गोपिका गुप्ता,संगीता गुप्ता सोरेंद्री जैसे नारी शक्ति ने समाज को गौरवान्वित किया है।

इस अवसर मे अंचल के सभी वरिष्ठों ,आंचलिक सभा,ग्राम शाखा सभा के सदस्यो सहित समाज के जनप्रतिनिधि,अधिकारी कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।एकसभ्य,विकसित,शिक्षित समाज की परिकल्पना की आशा सभी वरिष्ठ लोगों का नवनिर्वाचित सदस्यो से है अब देखना यह होगा कि कहा तक उनके सपनों को पूरा कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest