कोलता समाज संभाग रायगढ़ निर्वाचन सामाजिक भवन में संपन्न, रथ्थू गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित



रायगढ़(सुवर्ण कुमार भोई)..आज रायगढ़ सामाजिक भवन में कोलता समाज का संभागीय निर्वाचन हुआ जिसमें सर्वसम्मति से रथ्थू गुप्ता को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

चुनाव के दौरान जब मतदान की बात आई तो समाज के सभी आठ अंचलों से आए आंचलिक सभापतियो ने एकता दिखाते हुए निर्विरोध अध्यक्ष बनाने में सहमति जताई, जहां सभी अंचलों से एक एक प्रत्यासी को पद देकर निर्विवाद कोलता समाज संभाग का गठन संपन्न कराए गए। वहीं उपाध्यक्ष तुलाराम साहा,टिकेश्वर गुप्ता, चरखापारा सचिव , महेश गुप्ता ,सूपा कोषाध्यक्ष , कन्हैया गुप्ता ,तुमिडीही सह सचिव ,टीकाराम प्रधान ,महापल्ली महामंत्री निर्वाचित किए गए। महिला प्रतिनिधि में श्रीमती गीता गुप्ता रायगढ़ और श्रीमती सुरेंदी गुप्ता पुसौर मनोनित किए गए ।युवा प्रकोष्ठ से निराकार साहू लेंधरजोरी सर्वसम्मति से चयनित किए गए है ।


रथु गुप्ता गुप्ता के अध्यक्ष बनते ही विधानसभा में उथल पुथल मच गई है।रायगढ़ विधानसभा में समाज का वोट अत्यधिक होने के कारण सभी राजनीतिक पार्टियों में कोलता समाज के लिए ओहदा बड़ गई है।
समाज पहले पार्टी बाद मे की धारणा के साथ सभी पदाधिकारियों की प्राथमिकता रहेगी।समाज का सामाजिक,आर्थिक विकाश ही एकमात्र ध्येय होगा।


मीडिया के सामने आते हुए रथ्थु गुप्ता ने अपने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें समाज ने विश्वास करते जो जिम्मेदारी दी है उसे हर हाल में पूरा करने और समाज हित में कार्य करने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest