भगवान जगन्नाथ के भजन पर विवाद, गायक ह्यूमेन सागर और रुकु सुना के खिलाफ FIR दर्ज

ओडिशा के लोकप्रिय गायक ह्यूमेन सागर और रुकु सुना पर भगवान जगन्नाथ के भजन को विकृत करने का आरोप लगा है. इस मामले में सोमवार को राजधानी पुलिस स्टेशन में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. शिकायत के अनुसार, हाल ही में एक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में दोनों गायकों को भगवान जगन्नाथ के भजन के मूल बोलों को अश्लील शब्दों में बदलते हुए देखा गया. यह भजन मूल रूप से एक महान गायक द्वारा गाया गया था. वीडियो में यह भी दिखाया गया कि दोनों गायक हंसते हुए एक संगीत वाद्ययंत्र के साथ इस विवादित संस्करण को गा रहे थे.