सेजेस डोंगरीपाली में गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा,परिसर में उमड़ी खुशी की लहर

सुवर्ण कुमार भोई (संपादक)
सारंगढ़ बिलाईगढ़/स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यमिक विद्यालय डोंगरीपाली में भारतीय गणराज्य का 77 वां गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण, प्रभात फेरी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाते हुए नव मतदात विद्यार्थियों को मतदान के महत्व की जानकारी के साथ मतदाता शपथ दिलाया गया। जिसमें शाला में अध्यनरत विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड अंतर्गत सुदूर वनांचल कोठीखोल क्षेत्र में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मध्य विद्यालय डोंगरीपाली में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत के आन बान और शान के प्रतीक तिरंगे झंडे को ध्वजारोहण कर सलामी दी गई। तदुपरांत प्रभात फेरी निकालकर साप्ताहिक बाजार परिसर, पुलिस थाना डोंगरीपाली होते हुए मुख्य मार्ग से भ्रमण कर जन-जन तक गणतंत्र का संदेश फैलाया गया तथा इसकी स्थापना के लिए अपनी आहुति देने वाले अमर शहीदों का जयघोष कर याद किया गया। विद्यालय प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वहीं कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्था के व्याख्याता डोलामणी मालाकार ने शाला में अध्ययनरत 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनमानस को आजीवन लोकतंत्र की मजबूती के लिए समस्त मतदानों में निष्पक्ष मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाया गया, साथ ही एस आई आर प्रक्रिया में अपने बूथ लेवल पर आवश्यक सहयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान शाला के प्राचार्य उग्रसेन चौधरी, व्याख्याता सोनसाय भगत, जसवंत सिंह, अमृतलाल बरिहा, मुकेश कुमार नायक, अनिता लकड़ा, लखन कुमार पटेल , अनिता लकड़ा और साधना सिंह, रीना प्रधान तथा गणेशी भोई छात्रावास अधीक्षक अनुप तिवारी के निर्देशन में विद्यार्थियों ने देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता के संदेशों से संबंधित कार्यक्रमों की रंगारंग एवं मनोरंजक प्रस्तुति दी। जिसके संचालन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी हेमलता मालाकार ने किया।
गणतंत्र दिवस समारोह में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष मोहनलाल पटेल, पूर्व जनपद सदस्य पद्मावती बरिहा, पुष्पराज सिंह बरिहा, अशोक भोय, उपेन्द्र बरिहा, अरूण कुमार अग्रवाल, चैवन साहू, नारायण सागर, चित्रसेन साहू, जितेंद्र पंड़ा, राजकुमार पटेल, सरजन प्रधान, रवीन्द्र भोय,शुभम साहू और गयाराम के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।



