स्वामी आत्मानंद स्कूल डोंगरीपाली में योग दिवस का सफल आयोजन

डोंगरीपाली/ 21जून विश्व योग दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय डोंगरीपाली में प्राथमिक,पूर्व माध्यमिक शाला, स्वास्थ्य केन्द्र तथा छात्रावास डोंगरीपाली द्वारा संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयेजन किया गया। जिसमें स्कूली छात्रों, स्थास्थ्य कर्मी, अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों ने अपनी सहभागतिा देकर योग के महत्व एवं वर्तमान परिपेक्ष्य में उपयोगिता का परिचय प्राप्त कर आत्मसात करने का संकल्प लिया।
विश्व योग दिवस 2025 अपने थीम योगा फाॅर वन अर्थ वन हेल्थ अर्थात एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के वैश्विक विचार को बढ़ावा देती हैै तथा स्वस्थ और टिकाऊ भविष्य के लिए हमारे ग्रह और हम सबकी सेहत में योग के समावेश की आवश्यकता पर बल देती है। वहीं पर्यावरण और स्वास्थ्य की स्थिरता पर प्रकाश डालती है।आज विश्व योग दिवस के अवसर पर छ.ग.शासन के विभिन्न अभिकरणों तथा रासेयो शहीद नंद कुमार विश्वविद्यालय रायगढ़ एवं जिला शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त निर्देशों के तहत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय डोंगरीपाली


में प्राथमिक,पूर्व माध्यमिक शाला,स्वास्थ्य केन्द्र तथा छात्रावास डोंगरीपाली द्वारा संयुक्त रूप योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सूर्य नमस्कार, पद्मासन, बज्रासन, ताड़ासन, भुजंगासन, मण्डूकासन, कपालभति, अनुलोम विलोम, प्राणायाम सहित अनेक योग गतिविधियों कराये एवं सिखाये गये तथा प्रत्येक के उचित तरीके और लाभ के बारे में कहा गया कि नियमित योग से शारीरिक स्वास्थ्य तो बेहतर होता ही है, मानसिक तनाव भी कम होता है। योग भारतीय संस्कृति की धरोहर है। इसे दैनिक जीवन में अपनाने से बीमारियां दूर रहती हैं और जीवन में अनुशासन आता है। कार्यक्रम में रासेयो स्वयंसेवक स्कूली छात्रों, स्थास्थ्य कर्मी, अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों ने उत्साह के साथ योग के महत्व एवं वर्तमान परिपेक्ष्य में उपयोगिता का परिचय प्राप्त कर आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत डोंगरीपाली के सरपंच बसंत चैाधरी,उग्रसेन चैाधरी, प्रभारी प्राचार्य, टी.एल. मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी, राहुल पटेल छात्रावास अधीक्षक, आत्मानंद स्कूल से सोनसाय भगत, जसवंत सिंह, अमृतलाल बरिहा, मृकेश कुमार नायक, राजीव कुमार पटेल, अनिता लकड़ा, लखन कुमार पटेल, साधना सिंह, जयकुमार बरिहा, पू.मा.शा से सुशान्तो भोई प्रधानपाठक, प्रा.शा. से सुष्मा देहरी, स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरीपाली से सोनू देहरी, जोगेश्वर सिंह ध्रुव, होश कुमारी पटेल, ईशा पटेल, अनुुज सागर, छात्रावास डांेगरीपाली से मुकेश सिदार, सुदर्शन बरिहा एवं तेजराम पटेल, रमता सागर उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम का संचालन रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी हेमलता मालाकार, संयोजन एवं आभार रासेयो नोडल डोलामणी मालाकार तथा योग प्रशिक्षण संजय कुमार भोय शिक्षक मा.शाला झिंकीपाली द्वारा संपादित किया गया।



