ब्रह्माकुमारी दीदियों द्वारा शिक्षकों का किया गया सम्मान



बरमकेला: विगत 2005 से बरमकेला नगर में परमपिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का किया जा रहा है। वर्तमान में यह संस्था चंद्रपुर रोड मोक्ष हॉस्टल के पास संचालित है।आज शिक्षक दिवस के अवसर पर संस्था की संचालिका ब्रह्माकुमारी सुनयना दीदी के मार्गदर्शन एवम उनके सहयोगी बहनों द्वारा सम्मानीय सेवानिवृत एवम कार्यरत शिक्षक शिक्षिकाओं को ईश्वरीय सौगात के रूप में श्रीफल, शाल, पेन, व माउन्ट आबू से प्रकाशित पत्रिका शिव आमंत्रण प्रदान कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी सुनयना दीदी द्वारा सभी शिक्षकों के शिक्षक परमपिता परमात्मा के ज्ञान को बताया गया। तत्पश्चात् आदरणीय शिक्षक बी डी मिश्रा, सुभाष चौहान, डोलामणी मालाकार, रमेश कुमार पटेल, श्री नंदकुमार पटेल,मोहनलाल प्रधान ने दीदियों के सेवा -भाव, स्नेह व सहयोग को बताते हुए शिक्षकों के सम्मान के लिए आभार व्यक्त किए। इस अवसर पर सेवानिवृत शिक्षक सोहनलाल पटेल, बिहारीलाल इजारादार, अयबरलाल नायक, गोपीचंद्र पटेल, श्रीमती संध्या पुजारी के साथ साथ मोरारजी चौधरी, विद्यानंद पाण्डे, मुकेश पटेल, सुशांतो भोई, लोकनाथ पटेल, पदुमलाल पटेल, कन्हैयालाल नायक, विनोद पटेल, सरिता सिदार, संध्या मारपाची, पार्वती पटेल, आयलीन थॉमस मिंज, डालिमा सिदार आदि उपस्थित थे। सभी ने शिक्षक दिवस पर आयोजित शिक्षक सम्मान आयोजन को सराहनीय पहल बताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किए।
उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था की ब्रह्माकुमारी बहन भुवनेश्वरी, बहन जयकुमारी, बहन शीतल, बालमुकुंद नायक, रतन पटेल का विशेष सहयोग रहा।



