कोलता समाज रायगढ़ संभाग के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह का हुआ समापन

रायगढ़(सुवर्ण कुमार भोई)। हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी परीक्षा, सीबीएसई परीक्षा 2025 कक्षा 10वीं एवं 12 में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी तथा सैनिक स्कूल, प्रयास स्कूल में चयनित लगभग 100 विद्यार्थियों को कोलता के समाज सामुदायिक भवन मेरिन ड्राइव रायगढ़ में संभागीय सभा रायगढ़, शिक्षा प्रकोष्ठ एवं रामचंडी सेवा समिति के तत्वावधान में सम्मानित किया गया ।

इस गारिमामय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोलता समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री भुवनेश्वर सदावर्ती, कार्यक्रम के अध्यक्षता श्री रत्थुलाल गुप्ता संभागीय अध्यक्ष रायगढ़,विशिष्ट अतिथि डा.राजकुमार गुप्ता वरिष्ठ चिकित्सक, प्रदेश संरक्षक व्यासदेव भोई,प्रदेश महामंत्री विजय शंकर विश्वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश प्रधान, कोषाध्यक्ष गोविन्द देहरी,संभागीय अध्यक्ष रायपुर गिरिधारी साहु, कोलता समाज के प्रदेश महिला प्रतिनिधि श्रीमती मंदाकिनी साहु, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रधान, अंबिकापुर संभाग के महामंत्री सुरेन्द्र प्रधान, संभागीय महामंत्री रायगढ़ टीकाराम प्रधान, उपाध्यक्ष तोषराम प्रधान, कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता,संभागीय महिला प्रतिनिधि श्रीमती गीता गुप्ता, आंचलिक अध्यक्षगण सर्वश्री मनोरंजन नायक, विश्वेश्वर भोय, रसिक सा, जगन्नाथ प्रधान, बोधराम भोय, कुरुपति गुप्ता, मीडिया प्रभारी शेषचरण गुप्ता, दशरथ गुप्ता, स्वर्णकुमार भोय, शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक मुरलीधर प्रधान, रामचंडी सेवा समिति के अध्यक्ष रविप्रकाश गुप्ता व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक सरोज गुप्ता, के आलावा प्रदेश / संभागीय/आंचलिक/शाखा सभा के पदाधिकारीगण, रामचंडी सेवा समिति के सदस्यगण,अभिभावक गण तथा समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित थे । प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का केरियर मार्गदर्शन डा.सुनील गुप्ता एवं डा.राजकुमार गुप्ता के द्वारा किया गया ।


प्रतिभावान विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर अग्रसर रहने , योजनाबद्ध तरीके से अध्ययन शील होने संबंधी महत्वपूर्ण संबोधन मुख्य अतिथि भुवनेश्वर सदावर्ती,संभागीय अध्यक्ष रायगढ़ रत्थु लाल गुप्ता, प्रदेश महामंत्री विजय शंकर विश्वाल, तथा शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक मुरलीधर प्रधान द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल मंच संचालन गुलशन खम्हारी एवं मुरलीधर गुप्ता द्वारा किया गया,तथा कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन रामचंडी सेवा समिति के अध्यक्ष रविप्रकाश गुप्ता के द्वारा किया गया ।



