ग्राम पंचायत विष्णुपाली में पिलाई गई पोलियो की दवा

सारंगढ़ बिलाईगढ़/बरमकेला तहसील के ग्राम पंचायत विष्णुपाली में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में शून्य से 5 वर्ष तक के 38 ,5 वर्ष से ऊपर 6 एवं बाहर के 2 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। यहां कुल 46 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के RHO मेघराज महेश, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बंदिनी बरिहा,सूर्यकांति साहू सरस्वती कौंध मितानिन एवं एम टी जशोबंती दीप द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 विष्णुपाली बड़े बस्ती में सक्रिय रूप से सेवाएं दी गईं।सेक्टर डॉक्टर टिकेलाल मिश्रा के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की गई हैं। इसका असर पहले ही दिन सभी पोलियो बूथों और ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सक्रिय होकर गांवों का निरीक्षण भी कर रही हैं, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो ड्रॉप से वंचित न रह जाए।आज पूरे देश में चलाए जा रहे पोलियो मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार 21 दिसंबर से की गई है।
यह अभियान 21 से 23 दिसंबर 2025 तक तीन दिनों तक संचालित होना है। अभियान के तहत जिले के शून्य से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।



